जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: शहर में डेंगू का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो रहा है। मच्छरों के लार्वा पर नियंत्रण के प्रयासों के बावजूद लगातार मरीज मिल रहे हैं। इस साल पिछले 10 महीने में जिले में डेंगू के कुल 36 मरीज मिल चुके हैं। इनमें अकेले अक्तूबर में 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। टेल्को, मानगो, कदमा और सुंदरनगर सहित विभिन्न इलाकों में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच और छिड़काव की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसमें कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां एक साथ काफी मरीज मिले हों, बल्कि विभिन्न जगहों से दो-तीन मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश और सूचना पर मरीज मिलने वाले इलाकों में टीम भेजकर आसपास के घरों और संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। जहां जरूरत है, वहां मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को घरों औ...