जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एक विशेष नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 11 और 12 के वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और विशेषकर मुँह के कैंसर के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रोटेरियन डॉ. नीना गुप्ता और डॉ. राजीव भूषण सिंह ने शिरकत की। वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में किसी भी परिस्थिति में मादक पदार्थों से दूरी बनाए रखने की प्रेरणा दी और उन्हें सही मार्ग चुनने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने बच्चों को इन महत्वपूर्ण बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के ल...