जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ 1 जुलाई से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 133.9 किलो गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। अवैध हथियार के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। अभियान के दौरान हथियार से जुड़े 10 मामले दर्ज किए गए और 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोहनपुर : 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.04 लाख रुपए के साथ सात गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 देसी हथियार और 15 जिंदा कारतूस...