जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री श्री काली पूजा समिति के अंतर्गत नव युवक चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी काली पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जय सिंह यादव को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विशु सिंह एवं निरंजन तिवारी को महामंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी में गौरव कुमार एवं अजय बेहरा को उपाध्यक्ष, धीरज कुमार एवं नीरज मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा सूरज ओझा एवं पार्थ झा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली पूजा का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप से किया जाएगा। इस वर्ष पंडाल का निर्माण विशेष रूप से आकर्षक होगा, वहीं मां की प्रतिमा काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वर...