जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई के वार्ड पार्षद नगर परिषद बोर्ड की बैठक न होने से नाराज हैं। पार्षद सत्य नारायण अग्रवाल ने कहा कि हर महीने बोर्ड बैठक का नियम है, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी समय पर बैठक नहीं करा रहे हैं। इससे 15वें वित्त आयोग की राशि से जुगसलाई में काम नहीं हो पा रहा है। उनके अनुसार 22 वार्ड पार्षद सफाई, स्वच्छ पानी और रोशनी की समस्या उठा रहे हैं, लेकिन सड़क किनारे कचरे के ढेर कम नहीं हो रहे। इससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर जल्द बैठक कराने की मांग करेंगे। यह भी पढ़ें- Munger News: दुर्गापूजा के पहले शहर की सभी वार्ड की स्ट्रीट लाइट होगी दुरुस्त, साफ सफाई नियमित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...