Jamshedpur News: नगर परिषद क्षेत्र से पूजा में गलियों से अंधेरा दूर करने में जुटी पार्षद
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान जुगसलाई की गलियों से अंधेरा दूर करने की कवायद शुरू हो गई। सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद की वार्ड पार्षद नेहा सिंह वार्ड संख्या 20 ने 12 जगह पर नया स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ महीनों से बंद 7-8 स्ट्रीट लाइट की रिपेयरिंग कराई है। ताकि, पूजा के दौरान क्षेत्र जगमग रहे और देररात भी लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो। लाइट लगवाने और बनवाने में बंटी सिंह, सूरज प्रताप, मोनू सोनकर, सूरज वर्मा व क्षेत्र के अन्य युवाओं ने योगदान दिया। वहीं, जुगसलाई के अन्य वार्डो में स्ट्रीट लाइट मरम्मत और नया लगाने का अभियान शुरू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.