जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: सट्टेबाजी और ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव के खिलाफ शुक्रवार को साकची स्थित धालभूम क्लब में जदयू युवा मोर्चा की ओर से विचार क्रांति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधायक सरयू राय ने कहा कि नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो ड्रग्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सरयू ने आरोप लगाया कि शहर में सट्टा और ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है और इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन के निचले स्तर से लेकर शीर्ष अधिकारियों तक है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले कार्रवाई शुरू हुई और गिरफ्तारियां भी हुईं, लेकिन बाद में कार्रवाई रुक गई। उनके अनुसार, कार्रवाई जहां रुकी, वहां से आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन के शीर्ष स्तर को नगर निकायों की भूमिका को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने प...