Jamshedpur News: नक्शे के विपरीत हो रहे भवन निर्माण के खिलाफ सोनारी में जनसंघर्ष की तैयारी
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी निर्मल भवन में सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में सोनारी की प्रमुख समस्याओं को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन अशोक महतो ने किया।बैठक में सोनारी वेस्ट लेआउट रोड नंबर 5, घर नंबर 175 में बन रहे भवन को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। आरोप लगाया गया कि यह निर्माण पास नक्शे के विपरीत हो रहा है और यहां अस्पताल बनने की सूचना है। पहले से ही ब्राह्मणंदम हॉस्पिटल की पार्किंग समस्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन एवं जेएनएसी की उदासीनता ने समस्या को और बढ़ा दिया है।बैठक में तय हुआ कि एक गैर-राजनीतिक संगठन बनाया जाएगा, जो सोनारी की जनसुविधाओं एवं समस्याओं के निवारण के लिए आंदोलन करेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.