जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: जिला बार संघ जल्द नए और पुराने कोर्ट परिसर में काउंटर खोलेगा, जहां से अधिवक्ताओं एवं अन्य लोगों को अदालती कार्रवाई के लिए वकालतनामा, बेल बॉन्ड एवं सभी तरह के हलफनामा का फॉर्म मिलेगा। दोनों कोर्ट परिसर में काउंटर खोलने के साथ बार बिक्री की व्यवस्था करेगा। बुधवार को जमशेदपुर बार संघ लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक के बाद अक्षय झा ने यह जानकारी दी। इससे पहले अधिवक्ताओं ने बार संघ के अध्यक्ष आरएन दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का कल्याणकारी और सहयोग योजना लागू करने के प्रति आभार जताया। अक्षय झा ने बताया कि अधिवक्ता के निधन पर उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार को तत्काल 20 हजार (1 सितंबर से लागू होने वाले सहयोग राशि ढाई लाख में से) क...