जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर के धातकीडीह तालाब में गुरुवार रात डूबे व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का चप्पल लेक के किनारे लावारिस पड़ा मिला है। संभावना है कि कोई लेक में कूद गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। सुबह शव को बरामद कर लिया गया है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...