जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: धन-धन रामदास गुर जिन सिरिया तिनै सवारिया और गुर का दर्शन देख-देख जिवां, गुर के चरणन धोए-धोए पिवां जैसे पवित्र गुरुवाणी की मधुर स्वर लहरियों से शनिवार को साकची गुरुद्वारा साहिब का दरबार हॉल भक्तिमय हो उठा। अवसर था सिखों के चतुर्थ गुरु, धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य महान कीर्तन समागम का। समागम में हजूरी रागी दरबार साहिब, अमृतसर के भाई साहिब भाई गुरचरण सिंह तथा स्थानीय कीर्तन दल ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से संगत को निहाल किया। पूरा दरबार हॉल गुरु महिमा के शबद से गूंजता रहा। साकची गुरुद्वारा साहिब के हजूरी भाई साहिब भाई नारायण सिंह, भाई साहिब भाई निर्मल सिंह (अमृतसर), भाई साहिब भाई अमृतपाल सिंह मन्नन तथा जत्थेदार जरनैल सिंह, जबकि विशेष रूप से जमशेदपुर पह...