Jamshedpur News: धतकीडीह में दुकान का काम रोकने पर मिस्त्री ने साथियों संग किया हमला
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह निवासी मोहम्मद नियाज अली (48) ने साजन नामक युवक और उसके चार-पांच साथियों पर बेल्ट व रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना नौ सितंबर की शाम की बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नियाज के अनुसार, उन्होंने 22 अगस्त को दुकान का काम कराने के लिए साजन को 2600 रुपये दिए थे। काम अधूरा छोड़ने के बाद दूसरा मिस्त्री काम कर रहा था। आरोप है कि साजन ने काम रुकवा दिया और दो हजार रुपये अतिरिक्त मांगने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। बाद में वह साथियों के साथ पहुंचकर हमला करने के आरोप में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.