Jamshedpur News: धतकीडीह में दीपावली की रात मकान में लगी भीषण आग, बाइक जलकर राख
जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- Jamshedpur News: दीपावली की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान मकान के अंदर खड़ी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।घटना के समय मकान के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था। आग की लपटों ने मुख्य दरवाजे का रास्ता बंद कर दिया था। ऐसे में व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.