जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: धतकीडीह बड़ी मस्जिद के पास एके अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर में अकेली वृद्ध महिला से लूट का प्रयास किया गया। एक नकाबपोश महिला ने वृद्धा पर पहले मिर्च पाउडर का घोल डाला और फिर स्प्रे का इस्तेमाल कर उसके हाथ से दो कंगन छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध और उलझने के कारण वह कंगन नहीं लूट सकी। पीड़िता का नाम यासमीन निगार है। उनके पति जुमा की नमाज के लिए घर से निकले थे। उन्होंने बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया था। इस दौरान महिला चाबी के जरिए दरवाजा खोलकर घर में घुस गया। उसने नकाब पहन रखा था. यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: धतकीडीह लूट प्रयास में पुलिस को मिल अहम सुराग, घर आने वाली महिलाओं से पूछताछविरोध करने पर महिला से उलझ गया बदमाश घर में घुसने के बाद लुटेरी महिला ने यासमीन निगार से कंगन छ...