जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला आयुष समिति की ओर से सोमवार को पटमदा प्रखंड के अगुईदंगरा व पथरडीह तथा बोड़ाम प्रखंड के भुल्ला व बारिदा गांव में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं वयोमित्र कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ऑस्टियोआर्थराइटिस के 281 और वयोमित्र योजना के तहत 243 बुजुर्ग रोगियों की जांच की गई। इस तरह कुल 524 मरीजों की जांच हुई।

कैंप की गतिविधियाँ कैंप में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी की निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न रोगों के लिए उपयोगी योग के बारे में ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी दिया। कई लोगों ने आयुष चिकित्सा का लाभ उठाया और आगे भी ऐसे कैंप आयोजित करने का अनुरोध किया। दवाओं के साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई तथा रोगों से बचाव की जानकारी भी दी गई।

आगे की योजना आयुष चिकि...