जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: बोड़ाम में एक ही रात दो दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के आभूषण, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। हालांकि, पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। तीन और चार अगस्त की रात दीपक स्वर्णकार की बोड़ाम स्थित ज्वेलरी दुकान और बारियादा गांव में देवेन महतो की मोबाइल दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया था। दोनों दुकानों की एलवेस्टस की छत तोड़कर अपराधी अंदर घुसे और आभूषण, मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली। पहचान छिपाने के लिए बदमाश दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी ...