जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी ललित मीणा ने रविवार देर रात दो बजे दोमुहनी पुल पर बने चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। मध्य रात्रि के दौरान किए गए निरीक्षण में उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए वाहनों की जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सिटी एसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने किसी गंभीर घटना या सुरक्षा संकट की स्थिति में शहर की सीमाओं को तत्काल सील करने की पुलिस की योजना भी समझाई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो थाने का देर रात औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर जोर इसके तहत प्रमुख...