जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: आरएसबी उद्योग समूह के वॉयस चेयरमैन और उत्कल एसोसिएशन के संरक्षक एसके बेहरा ने कहा है कि वे अभी भी उत्कल एसोसिएशन से जुड़ सकते हैं, बशर्ते दोनों पक्ष एकमत हो जाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के 109 नये सदस्यों को लेकर विवाद हो रहा है, जिनकी अगले 3 महीने में जांच कर ली जाए और फिर चुनाव कराया जाए या फिर उनके बिना ही चुनाव कराया जाए। 109 को अगले चुनाव में मताधिकार दे दिया जाए।उन्होंने कहा कि वे इस आशय का सुझाव पिछली बैठक में दे चुके हैं। परंतु महासचिव तरुण महंती पता नहीं क्यों तत्काल चुनाव कराने पर आमादा हैं।

विवाद का कारण उन्होंने जानकारी दी कि 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के 16 सदस्य हाईकोर्ट जा चुके हैं और उनकी याचिका भी स्वीकार कर ली गई है। उन्हें आज ही इसकी जानकारी मिली है। वैसे भी धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी ...