जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- Jamshedpur News: दलमा की पारंपरिक कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने की पहल की जा रही है। इसके तहत विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रदर्शनियों और मेलों में दलमा के उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत वन विभाग के स्टॉलों पर छऊ के मुखौटे, शहद, अचार, सोहराय प्रिंटिंग और टेराकोटा से बने सजावटी सामानों को प्रमुखता दी जा रही है। इन उत्पादों के माध्यम से लोगों को दलमा और आसपास के ग्रामीण इलाकों की समृद्ध कला एवं संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है।

मेलों में दलमा के उत्पादों की प्रदर्शनी हाल ही में दिल्ली और रांची में आयोजित क्राफ्ट मेलों में भी दलमा की ग्रामीण कला और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल पर पहुंचे लोगों ने इन पारंपरिक वस्तुओं में रुचि दिखाई।...