जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाईस्कूल परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना विषय पर कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और कवयित्रियों की ओजपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं में उत्साह भर दिया। कविताओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कवि सम्मेलन का संचालन ओज कवि चंदन प्रजापति ने किया। वाराणसी से पहुंचीं युवा कवयित्री अंजलि सारस्वत, गढ़वा के कवि अशोक दुबे, जमशेदपुर की कवयित्री पूनम महानंदा और अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस पदाधिकारी मनोज कुमा...