Jamshedpur News: दूसरी शादी के बाद पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, एएसआई पर केस
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: पीसीआर में पदस्थापित एएसआई मुन्ना ठाकुर पर दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने और उसके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले में पत्नी सरिता कुमारी ने कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर बिरसानगर थाने में एएसआई मुन्ना ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, सरिता कुमारी (37) बिहार के आरा जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पुलारी गांव की निवासी है। उसने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में मुन्ना ठाकुर ने उससे शादी की थी। शादी के बाद मुन्ना ठाकुर जमशेदपुर आ गया और उससे संपर्क रखना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने सरिता की सुधि नहीं ली। सरिता का आरोप है कि वह जब जमशेदपुर पहुंची तो मुन्ना ठाकुर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद उसने न्याय के लिए कोर्ट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.