जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: बैंकों से संबंधित जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को हुई। इसमें जिले में संचालित बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त राजीव रंजन ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश बैंक अधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लंबित आवेदन जल्द निपटेंगेबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा आधार सीडिंग में तेजी लाने के लिए विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। एनपीसीआई की बीएएसई सुविधा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया, ताकि लाभुक स्वयं आधार सीडिंग कर सकें।आरसेटी...