जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: देवउठनी एकादशी के साथ चार माह से शादी-विवाह पर लगा विराम खत्म हो गया है। नवंबर में शादी का पहला मुहूर्त 24 नवंबर को है। इसके साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। दूल्हा-दुल्हन के परिधानों से शोरूम सज गए हैं। इस बार शादी के सीजन में मैचिंग कपल ड्रेस की भी खूब मांग है। शोरूम में दूल्हा-दुल्हन के लिए एक जैसे रंग और डिजाइन के परिधान पेश किए गए हैं। बॉलीवुड के इस ट्रेंड को युवा भी अपना रहे हैं। बाजार में 12 हजार से लेकर ढाई लाख रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं। हालांकि, 10 हजार से 50 हजार रुपये तक के लहंगों की मांग सबसे अधिक है। बिष्टूपुर स्थित अमायरा शोरूम के संचालक ने बताया कि वेडिंग लहंगे के लिए ग्राहक 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले परिधान ही अधिक पसंद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बाजार में शादी क...