जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुई। इसमें शहर की 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने की। महामंत्री आशुतोष सिंह ने संचालन किया। कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन, ओम्यो ओझा ने आय-व्यय का ब्योरा और प्रदीप कुमार दास ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभा ने पारित किया। आमसभा में बताया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्तूबर से शुरू होगा और 21 अक्तूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन होगा। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, शंख ध्वनि के साथ पूजा मंडपों का अनावरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गोत्सव मनाने को लेकर महानगर श्री दुर्गा पू...