जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा को लेकर मानगो नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिकारियों, अभियंताओं और सफाई पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। इसमें पूजा से पहले सफाई, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। अपर नगर आयुक्त ने नालियों की सफाई के बाद हटाए गए स्लैब को दोबारा ढंकने तथा सभी सफाई कार्यों का सत्यापन और पुन: सत्यापन करने के लिए कहा है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव के सभी रूटों पर नियमित निगरानी और रात की सफाई में कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सड़क किनारे कचरा फेंकने और अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए टीम गठित करने को कहा गया। फॉगिंग की पांचों म...