जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने कोल्हान में बिजली सुरक्षा को लेकर पूजा समितियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जमशेदपुर समेत कोल्हान के विभिन्न जिलों में बन रहे पूजा पंडालों में सुरक्षित वायरिंग और वैध बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने को कहा गया है। निगम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति बिजली कनेक्शन लेने या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर विद्युत अधिनियम-2003 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जेबीवीएनएल जमशेदपुर प्रक्षेत्र में पूजा समितियों को विभाग में आवेदन देकर वैध कनेक्शन लेना अनिवार्य है। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिजली सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ट्रांसफॉर्मर एवं एलटी केबल के तीनों फेज का क...