Jamshedpur News: दुर्गापूजा में अतिक्रमण, जाम और अव्यवस्था दूर करे प्रशासन
जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति और पुलिस प्रशासन की बैठक नगर आरक्षी अधीक्षक के नेतृत्व में हुई। बैठक में शहर के विभिन्न पूजा क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण और विसर्जन मार्ग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति ने समस्याओं का समय पर समाधान कराने का आग्रह किया। मानगो में गांधी मैदान को संवेदनशील मानते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मानगो चौक से डिमना चौक तक अतिक्रमण हटाने और शिरोमन नगर-डिमना लेक मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। कदमा में रंकिणी मंदिर से कदमा चौक तक यातायात व्यवस्था और चंडी बाबा मंदिर से सतीघाट तक विसर्जन मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jams...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.