जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीडीसी नागेंद्र पासवान से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीडीसी से दुर्गापूजा को लेकर चर्चा की। पूजा के दौरान आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत रखा जाए। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, सरकारी शौचालयों की उपलब्धता, पूजा पंडालों एवं विद्युत व्यवस्था का सुरक्षा ऑडिट, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। वहीं, आपातकालीन सेवाओं को भी सुचारू एवं तत्पर रखने पर ज...