Jamshedpur News: दुर्गापूजा की सुरक्षा की डीआईजी ने की समीक्षा, पंडालों का निरीक्षण
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस क्रम में कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां एसएसपी कार्यालय के सभागार में उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शहर पहुंचने पर डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पूजा पंडालों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने की तैयारियों की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.