जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर के सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मथुरा से पधारे कथा वाचक हिमांशु महाराज ने व्यासपीठ से कृष्ण जन्मोत्सव पर व्याख्यान देते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान का जन्म कारागार यानी जेल में हुआ था, लेकिन इसके बावजूद वे माया से प्रेरित होकर सुरक्षित रूप से गोकुल पहुंच गए। कथा व्यास ने आगे कहा कि भगवान मनुष्य योनि में जन्म लेकर भी विपरीत परिस्थितियों और दुखों के बीच सुखी जीवन जीने की अनूठी सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण अंतर्यामी और असीम शक्ति के पुंज हैं, जिन्होंने समय-समय पर अधर्म का नाश करने तथा धर्म की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से श्रीकृष्ण और श्रीराम सहित दशावतार धारण किए। यह भी पढ़ें- ...