जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: पटमदा: दीपावली से पहले जरूरतमंद बुजुर्गों के जीवन में खुशियां लाने और उन्हें पोषण सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आसरा ने मेटलाइफ फाउंडेशन के सहयोग से 700 बुजुर्गों के बीच मासिक राशन किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम पटमदा के काशीडीह टोला, गोबरघुसी स्थित आसरा के मुख्य केंद्र में आयोजित किया गया। आसरा पिछले तीन वर्षों से अपने बुजुर्ग सहायता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महीने 700 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को राशन किट उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है। दीपावली के अवसर पर राशन किट वितरित कर संस्था ने बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Chatra News: पोषण संजीवनी अभियान के तहत 37 बिरह...