Jamshedpur News: दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने मेहनत से रचा इतिहास
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: पटमदा।मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे आर्थिक तंगी भी बाधा नहीं बन सकती। इसका उदाहरण एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर निवासी दिहाड़ी मजदूर दंपती लखीन्द्र मुर्मू और सुनीता मुर्मू की इकलौती बेटी ज्योति मुर्मू ने पेश किया है। ज्योति ने अपने तीसरे प्रयास में नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके बाद उनका दाखिला शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में हुआ है।
ज्योति की सफलता का सफर ज्योति के माता-पिता की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। दोनों साल भर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखने में पूरा सहयोग किया। ज्योति की सफलता के पीछे उनके माता-पिता के संघर्ष और बेटी की कड़ी मेहनत को अहम माना जा रहा है। परिवार के बेटे रोहित मुर्मू ने भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.