जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दिवाली में पटाखे फोड़ने, दीप जलाने और विद्युत सजावट के दौरान आग लगने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाटानगर सिविल डिफेंस ने गुरुवार को सीनी रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा पर प्रशिक्षण आयोजित किया। रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने 302 रेलकर्मियों को आग से बचाव, फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल की विधि और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर के अनुसार, पटाखा जलाते समय सुरक्षा के लिए आसपास पानी और बालू रखना चाहिए। साथ ही पटाखा फोड़ते समय सुरक्षित दूरी का भी ध्यान रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दीपावली पर घटनाएं और जनहानि रोकने के लिए एडवाइजरी जारी यह भी पढ़ें- Banka News: सिवान की घटना से सबक, बांका में पटाखा दुकानों पर अग्...