जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दिवाली में पटाखे से इस बार तीन बच्चे घायल होकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे हैं। शनिवार को छायानगर का एक आठ वर्षीय बच्चा अस्पताल पहुंचा। उसका चेहरा पटाखा से जल गया था। उसे भर्ती करा लिया गया है। वहीं, सोमवार को एक बच्चा शंकोसाई मानगो से आया था, जो पटाखा जलाते समय चेहरा जल जाने से घायल हो गया था। उसे भी बर्न विभाग के अध्यक्ष डा. ललित कुमार मिंज ने भर्ती करने को कहा, लेकिन अभिभावकों ने उसे भर्ती नहीं किया और लेकर चले गए। अध्यक्ष डॉ. ललित मिंज ने बताया कि पिछले वर्ष ज्यादा संख्या में ऐसे मामले आए थे। यह भी पढ़ें- Chatra News: दीपावली की आतिशबाजी के दौरान बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक झुलसे इस बार अच्छी बात रही कि कम बच्चे घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पटाखा फोड़ने के क्रम में कई लोग हुए ज...