Jamshedpur News: दिवाली में आंखों को मिलेगी नई रोशनी
जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 7 से 9 नवंबर तक टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोगा से नेत्र जांच, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। जांच में ऑपरेशन के योग्य मरीजों की आंखों का ऑपरेशन दिवाली के दिन 8 नवंबर को होगा। शिविर में डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह एवं डॉ. विवेक केडिया की टीम शामिल होगी। रेड क्रॉस ने समाजसेवियों से आग्रह किया कि वे जरूरतमंद नेत्र रोगियों को शिविर में लाने का प्रयास करें, ताकि रोशनी के त्योहार पर किसी के जीवन से अंधकार दूर कर नई दृष्टि का उपहार दिया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.