Jamshedpur News: त्योहार में सुरक्षा का झांसा दे गहने उतरवा रहे ठग
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। त्योहार के दौरान बाजार और भीड़ वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ ठगी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। शातिर ठग पुलिसकर्मी बनकर लोगों को सुरक्षा का हवाला देते हैं और सोने के गहने उतरवाकर ठगी कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला पुलिस सतर्क है। पुलिस ने टीम गठित की है। ठग आमतौर पर राह चलते लोगों को रोककर इलाके में चोरी या लूट की घटना होने की बात कहते हैं। इसके बाद सुरक्षा के नाम पर उन्हें सोने की चेन, अंगूठी और अन्य गहने उतारकर सुरक्षित रखने की सलाह देते हैं। विश्वास में लेने के बाद आरोपी गहनों को कागज या किसी दूसरी चीज में लपेटने का बहाना बनाते हैं। इसी दौरान असली गहने बदलकर या लेकर फरार हो जाते हैं। कई बार पीड़ित को ठगी का पता आरोपियों के जाने के बाद चलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.