Jamshedpur News: त्योहारों में जाम से निपटने को ट्रैफिक डीएसपी से मिला चैंबर
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: त्योहारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज से मिला। अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बाजारों और चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने ट्रैफिक डीएससपी से जाम नियंत्रण और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टूपुर वोल्टास गोलचक्कर, गोपाल मैदान गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, जुगसलाई चौक बाजार, स्टेशन रोड, साकची गोलचक्कर और मानगो में विशेष व्यवस्था करने का सुझाव दिया। डीएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं पर विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सचिव विनोद शर्मा, कार्यकारिणी समिति के सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.