जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सवारों ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आदरडीह निवासी 30 वर्षीय उज्ज्वल मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार बंसीधर मंडल घायल हो गए। हादसे में एक राइडर के भी घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से 4-5 बाइक पर सवार राइडर्स तेज रफ्तार में आए और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय निवासी भूषण महतो और उनके परिवार के सदस्य भी राइडर्स की चपेट में आए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची कपाली पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया। उज्ज्वल शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी सड़क पर कुछ दिन...