Jamshedpur News: तेज रफ्तार ट्रक बैंक में घुसा, चालक घायल
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा। हादसे में बैंक भवन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से सड़क पर आ रहा था। बैंक के समीप पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सीधे सड़क किनारे स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैंक के प्रवेश द्वार और सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बैंक परिसर में मौजूद एटीएम गार्ड बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ और आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को ट्रक से बाहर निकाला औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.