Jamshedpur News: तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में मारी टक्कर, आठ घायल
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे पैसेंजर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आठ बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चे टेल्को स्थित गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या एक महिला चला रही थी। रिंग रोड के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सामने से जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.