Jamshedpur News: तुलसी भवन में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला आज से
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से दुर्गापूजा एवं दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 2026 (प्रदर्शनी सह बिक्री) रविवार 27 से मंगलवार 29 सितंबर तक तुलसी भवन, बिष्टूपुर में होगा। उद्घाटन 27 सितंबर को शाम 4 बजे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाड़िया करेंगी।मेले में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता, रांची, झारसुगुड़ा, धनबाद, चाईबासा, बलरामपुर और पुरुलिया सहित विभिन्न शहरों की महिला उद्यमी स्टॉल लगाएंगी। घरेलू उपयोग की वस्तुएं, परिधान, आभूषण, सजावटी सामान, खान-पान सहित उत्पाद उपलब्ध होंगे। संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खीरवाल और कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: तीन दिवसीय कंज्यूमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.