जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में गुरुवार रात तीन बदमाशों ने मंजू देवी नामक महिला के गले से सोने की चेन और कान की बाली लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मंजू ने किसी तरह अपने घर वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर एमजीएम पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। मंजू के बेटे शंकर प्रसाद ने बताया कि वे लोग तुरियाबेड़ा में ही रहते हैं। रात 9.30 बजे मां मंजू देवी रामनगर से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान एक युवक उनका पीछा कर रहा था, जबकि दो पहले से ही घात लगाए बैठे थे। मां का पीछा कर रहे युवक ने अपने साथियों को फोन पर बता दिया कि एक महिला सोने की चेन पहनकर जा रही है। घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों ने मंजू देवी को पकड़ लिया। उनमें से एक ...