Jamshedpur News: तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर संवाददाता। बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रिवर व्यू कॉलोनी निवासी स्वीटी कुमारी ने पंडित गोलू आजाद, कुंदन और प्रिंस के खिलाफ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्वीटी कुमारी ने पुलिस को बताया कि पांच अप्रैल 2025 को आपसी संबंध और विश्वास के आधार पर उन्होंने तीनों आरोपियों को तीन लाख रुपये दिए थे। तय समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने शुरुआत से ही धोखाधड़ी की नीयत से रुपये लिए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.