जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में भूमि विवाद के बाद सरकारी अमीन से मापी कराने के इच्छुक लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ मामलों में तो तीन महीने बाद भी मापी की अनुमति अंचलाधिकारी के स्तर से नहीं मिल रही है। ऐसे मामलों की संख्या 394 है। इसकी वजह से लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते साढ़े 16 महीने के दौरान 2638 मापी के आवेदन ऑनलाइन जमा किये गए। परंतु उनमें से मात्र 763 का ही निष्पादन किया जा सका है। 583 मामले पेंडिंग हैं जबकि 591 आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Munger News: परिमार्जन आवेदन रिवर्ट होने पर विवाद, सीओ पर अभद्रता व धमकी का आरोप यह कुल मामलों का 22 प्रतिशत से अधिक है। अगर अन्य आवेदनों की बात करें तो 62 ऐसे मामले हैं जो एक महीने से अधिक स...