Jamshedpur News: तामोलिया : आपसी विवाद में युवक को गोली मारी, पैर में लगी
जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के तामोलिया में गुरुवार अपराह्न तीन बजे आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के पैर में गोली लगी। घायल की पहचान काना बाबू के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर लाया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच में गोली चलाने का आरोप जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डेन पर लगा है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी रंजिश में आरोपी ने काना बाबू पर फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई। घटना की सूचना मिलते ही कपाली थाना प्रभारी अविनाश कुमार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.