Jamshedpur News: ताइक्वांडो में रिया को बेस्ट फीमेल फाइटर का खिताब, गायन में अर्नव चौथे स्थान पर
जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- Jamshedpur News: श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर के विद्यार्थियों ने खेल और कला के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। तृतीय झारखंड ईओ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते। कक्षा नौवीं की रिया कुमारी को बेस्ट फीमेल फाइटर का खिताब मिला। उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, कक्षा दसवीं के अर्नव भारद्वाज ने झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के ग्रैंड फिनाले में एकल गायन में राज्य में चौथा स्थान हासिल किया। अब वह दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उपलब्धि पर संस्थापक डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी और प्राचार्या पूर्णिमा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.