जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: शिकायत में सतेंद्र सिंह ने बताया है कि उनका बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमजीएम अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। 24 जुलाई की रात करीब दो बजे सक्षम अपने हॉस्टल में सो रहा था। इस दौरान यश और सचिन वहां पहुंचे तथा उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गए। शिकायत के अनुसार, वहां पहले से मौजूद यश और सचिन के अन्य साथियों ने सुनियोजित तरीके से सक्षम की हत्या कर दी और बाद में शव को डिमना डैम के पॉन्ड में फेंक दिया। सतेंद्र सिंह ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से ही उनके बेटे की मौत की सच्चाई सामने आ सकेगी। यह भी पढ़ें- तीन छात्रों के साथ पीजी छात्र के छात्र थे या नहीं की हो रही जांचमामले की गंभीरता गौरतल...