Jamshedpur News: डॉक्टर और उपकरण नहीं, आयुष अस्पताल के उद्घाटन से सरयू ने किया इनकार
जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: कदमा के शास्त्रीनगर में बने तीन मंजिला आयुष अस्पताल के अधूरे इंतजाम पर विधायक सरयू राय ने सवाल उठाए हैं। गुरुवार को अपराह्न 3.30 बजे भवन का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय ने पाया कि अस्पताल में न बिजली है, न डॉक्टर, चिकित्सा उपकरण और जरूरी कर्मचारी। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, पंचकर्म, योग और ऑपरेशन कक्ष के साइनबोर्ड तो लगे हैं, लेकिन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक कमरे में कुछ होम्योपैथिक दवाएं रखी गई हैं और उसी को ओपीडी बताया जा रहा है। यहां प्रतिदिन मुश्किल से पांच-छह मरीज आते हैं। ऐसे में 27 नवंबर को भवन का अस्पताल के रूप में उद्घाटन कराना जनता के साथ छलावा होगा। सरयू राय ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को स्पष्ट कर दिया है कि वे इस दिखावटी उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.