Jamshedpur News: डेंगू : निजी एवं सरकारी अस्पतालों को 10 बेड सुरक्षित रखने का आदेश
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: मलेरिया का प्रकोप कुछ कम होने पर स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव में जुट गया है। जिले में डेंगू के मरीज की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन महामारी रोग विभाग से सरकारी व निजी अस्पतालों में पत्र भेजकर डेंगू मरीजों के लिए 10-10 बेड सुरक्षित रखने और संदिग्ध मरीजों की सूचना तत्काल सर्विलांस टीम को देने का आदेश हुआ है। हालांकि, एमजीएम व सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग व्यवस्था हर वर्ष होती है। बताया जाता है कि बारिश शुरू होने के साथ जमशेदपुर में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। 27 जुलाई को नगर निकाय के साथ समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन ने भी डेंगू से बचाव के उपाय पर जोर दिया था। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया, क्योंकि बीते वर्ष जिले के कई प्रखंडों से डेंगू मरीज मिले थे। मालूम हो कि मलेरिया के कारण जून ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.