Jamshedpur News: डीबी रोड में दो भाइयों के बीच मारपीट, महिला को भी पीटने का आरोप
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा के डीबी रोड में दो भाइयों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक महिला के साथ भी मारपीट का आरोप है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, किसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में एक पक्ष की ओर से शोभा सोनकर ने परसूडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.